गढ़वा में भव्य रूप से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस: खरवार आदिवासी एकता संघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गढ़वा के बालक आदिवासी कल्याण छात्रावास के परिसर में खरवार आदिवासी एकता संघ जिला कमेटी गढ़वा के द्वारा रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं शामिल हुए लोग।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर खरवार, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, बुद्धिजीवी अभिभावकों और युवा साथियों का स्वागत किया गया।
समारोह में झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह खरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के गढ़वा जिला सचिव कमलेश कुमार गोंड, रंका (दक्षिणी) की पूर्व जिला परिषद सदस्य उमा देवी, पलामू के विश्रामपुर कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह, और खरवार लोक सेवक संघ गढ़वा के जिला सचिव सह शिक्षक चन्द्रदेव सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक मंच संचालन अरुण कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं स्वागत गीत के साथ हुई, जिसके बाद जिला अध्यक्ष का संबोधन भाषण हुआ। इस दौरान समाज और संस्कृति के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को सम्मानित किया गया, जिनमें रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर निवासी निर्मल साजन तथा रंका प्रखंड के सिकट गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह एवं उमेश कुमार सिंह शामिल रहे। इसके साथ ही, बालक-बालिका छात्रावास के बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खरवार आदिवासी एकता संघ का वेबसाइट www.kharwar.org.in कि आधिकारिक घोषणा की गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजू रंजन सिंह खरवार, उपाध्यक्ष तिलेश्वर सिंह खरवार, सत्येंद्र सिंह खरवार, नीलकंठ सिंह खरवार, सचिव अर्जुन कुमार सिंह, पूर्व जिला सचिव श्री जयप्रकाश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, खरवार आदिवासी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मुनेश्वर सिंह खरवार, युवा राजद जिला अध्यक्ष रमाकांत सिंह, दयानंद सिंह, राजेंद्र सिंह, अजित उरांव, महेंद्र उरांव, महेश बेदिया, देवेंद्र गोंड, अजीत भारती, संतु कुमार रवि, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह, तथा बीरेंद्र सिंह, भरदुल सिंह, एस. कुमार सिंह, शंभुनाथ सिंह, बालदेव सिंह सहित जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
इसका वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए क्लिक करें 👉विश्व आदिवासी दिवस समारोह, गढ़वा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें