भंडरिया (गढ़वा)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खरवार आदिवासी एकता संघ द्वारा गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखण्ड अंतर्गत अड्डा महुआ स्थित शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर खरवार धाम में कल भव्य एवं गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान खरवार आदिवासी एकता संघ के भंडरिया प्रखण्ड अध्यक्ष रामवृक्ष सिंह खरवार ने तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के उपरांत पूरा परिसर "भारत माता की जय", "अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर खरवार अमर रहें", "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें", "शहीद भगत सिंह अमर रहें" एवं "महात्मा गांधी अमर रहें" के देशभक्ति नारों और जयकारों से गूंज उठा।
इस पावन अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अमर शहीदों के त्याग, बलिदान तथा जल, जंगल, जमीन की रक्षा के संघर्ष को याद करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरवार आदिवासी एकता संघ के:
राजू रंजन सिंह खरवार (गढ़वा जिलाध्यक्ष)
देवनारायण सिंह खरवार (केंद्रीय मीडिया प्रभारी)
कपिलदेव सिंह खरवार (केंद्रीय उप कोषाध्यक्ष)
धर्मेंद्र सिंह खरवार (गढ़वा जिला मीडिया प्रभारी)
जगन सिंह, अशोक सिंह खरवार, नंदेव सिंह खरवार सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
समारोह के मंच का कुशल संचालन खरवार आदिवासी एकता संघ (झारखंड प्रदेश) के केंद्रीय प्रवक्ता कुंवर सिंह खरवार ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें